फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Akidtmnd pray.

दुआ करते अकीदतमंद।

Tue, 13 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 13 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Akidtmnd pray.
दुआ करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ईदुलअजहा (बकरीद) मंगलवार को हर्षोल्लास और सौहार्द से मनाई गई। मुख्य नमाज ईदगाह में अदा की गई। इसके अलावा दर्जन भर मसजिदों में भी नमाज अदा हुई। इसी के बाद जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया, जो तीन दिन तक चलेगा।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ही मुख्य ईदगाह नमाजियों से भर गई। ईदगाह परिसर खचाखच भर जाने पर सड़क पर भी दूर तक नमाजियों की सफें लगीं।

मौलाना रियाज (हथौरा) ने नमाज अदा कराई और खुतबा पढ़ा। दुआ में मुल्क की खुशहाली और सलामती को भी शामिल किया। नमाज के बाद गले मिलकर ईद की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


ईदगाह चौराहे पर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम योगेश कुमार, एसपी आरपी पांडेय, एडीएम गंगाराम गुप्ता, एएसपी मायाराम वर्मा, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह, सीओ ओम प्रकाश, अधिशासी अधिकारी वीके श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह समेत मत्स्य निगम अध्यक्ष गुलाबचंद्र यादव, सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, सदर क्षेत्र प्रत्याशी कमल सिंह मौर्य, जिला महासचिव राजेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, हसन सिद्दीकी, अमित सेठ भोलू, रणजीत सिंह, बसपा वरिष्ठ नेता मुमताज अली, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, सदर क्षेत्र प्रत्याशी मधुसूदन कुशवाहा, यार खां, कांग्रेस प्रांतीय सचिव राजेश दीक्षित, रफत खान गोगा, अल्तमश ने गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के इर्दगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा रहा। नगर पालिका ने सफाई और जल संस्थान ने टैंकरों से पानी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख सरवर साहब की मसजिद (कालवनगंज) में भी लोगों ने नमाज अदा की। मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने नमाज अदा कराई। कोतवाली रोड मरकज की मसजिद, हाथी खाना रब्बानिया मसजिद, पीरा मसजिद, गौसिया मसजिद, अमानिया मसजिद, गुलाब बाग मसजिद, बोड़े मसजिद, खुटला मसजिद और क्योटरा छोटी ईदगाह और जेल में भी नमाज अदा की गई। इसके बाद बकरा आदि की कुर्बानियां शुरू हो र्गइं, जो तीन दिन तक चलेंगी।

हर्षोल्लास  से मनी बकरीद
बबेरू। कस्बा समेत हरदौली, आलमपुर, बगेहटा, गौरी खानपुर, निभौर, अनौसा, फुफुंदी, सिमौनी, पतवन, औगासी, पन्नाह, मरका, तिलौसा और सतन्याव में बकरीद मनाई गई। पुरानी तहसील के पास मस्जिद में मुख्य नमाज अदा की गई। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। नरैनी में करतल मार्ग स्थित मसजिद में मौलाना हाशिम, गोरे पुरवा में मौलाना आफताब देहली और जमवारा मसजिद में हबीबउल्ला ने मुख्य नमाज अदा कराई।

लहुरेटा, हड़हा, कबौली, करतल, पनगरा, रंजीतपुर, स्योढ़ा, शेरपुर, कालिंजर, हुसैनपुर, शेखनपुर, मसौनी में भी नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर मुबारकवाद दी। कोर्रही में मुख्य नमाज सुबह 9 बजे ईदगाह में मौलाना ऐनुल हक ने अदा कराई।

मौलाना रईस ने तकरीर की। थानाध्यक्ष बिसंडा हरीशरण यादव समेत बबेरू तहसीलदार मौजूद रहे। गिरवां क्षेत्र की 11 मसजिदों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई। अकबरपुर में मौलाना रफीकुद्दीन ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा शेरपुर, हुसैनपुर, शेखनपुर, रीगा, इस्लामपुर, मदरसा गिरवां, जखनी, बरसड़ा, जमरेही और महुआ समेत मुस्लिम बाहुल्य गांवों में ईदुज्जुहा की धूम रही। मटौंध, बदौसा, कालिंजर, चिल्ला, खप्टिहा कलां प्रतिनिधि के अनुसार कसबा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

अमन की मांगी दुआ
अतर्रा। बकरीद की मुख्य नमाज नरैनी रोड स्थित आला हजरत अहले जुन्नत जमात बरेली ईदगाह और रजा जामा मसजिद (बदौसा रोड) में अदा की गई। हाफिज सरदार खां और मौलाना अहमद रजा ईदगाह अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ ने देश में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।

एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार, थानाध्यक्ष केशव प्रसाद दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कल्लूराम जाटव, सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, गिरीश कुमार चौरिहा, महेंद्र गुप्ता, डीडीसी विनीतिका द्विवेदी, मयंक द्विवेदी, मोहम्मद रफीक, गुलाम रजा मुस्तफा आदि उपस्थित रहे।


ओरन की नूरी मसजिद में मौलाना तुफैल ने बकरीद की मुख्य नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मुतवल्ली हाजी डा.बाबू खां, हाजी अली हसन, भोला खां, इमाम बक्श, मोहम्मद रजा इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed