{"_id":"5de5579e8ebc3e54eb2a8df6","slug":"ake-the-platform-dizzy-banda-news-knp529689169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म को करें गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म को करें गड्ढामुक्त
विज्ञापन
बांदा। उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अमित कुमार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. जितेंद्र कुमार ने सोमवार को यहां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। देर शाम स्पेशल ट्रेन से यहां आए एडीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों का जमावड़ा देखकर नाराजगी जताई।
जीआरपी व आरपीएफ को अंकुश लगाने के आदेश दिए। प्लेटफार्म नंबर-एक के मार्ग को गड्ढामुक्त करने, शौचालयों की सफाई आदि के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक से यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। 30 मिनट के निरीक्षण के बाद वह झांसी के लिए रवाना हो गए।
निरीक्षण के समय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिलाष कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता आरके श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल अभियंता एससी दुबे, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जय कुमार, स्टेशन प्रबंधक केके वर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक अजय कुमार व मोहम्मद तारिक समेत जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ मौजूद रहा। इसके पूर्व उन्होंने खैराडा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। वहां भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीआएम के जाते ही भिड़े प्वाइंटमैन
बांदा। एडीआरएम के जाते ही रेलवे स्टेशन के पैनल कक्ष में दो प्वाइंटमैन आपस में भिड़ गए। एक दूसरे के साथ मारपीट की। सहायक स्टेशन मास्टर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। कुछ देर बाद दोनों कक्ष से बाहर निकलकर प्लेटफार्म में एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटने लगे। आरपीएफ ने दोनों को कब्जे में लिया और समझा-बुझाकर मामला रफा-दफा कर दिया।