फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ajay tops in speech and quiz, Pranshi tops in poetry.

Banda News: बुखार से युवक की मौत, दो दिन में दो दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती

Mon, 04 Sep 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ajay tops in speech and quiz, Pranshi tops in poetry.
बांदा। भीषण गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इससे लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को बुखार पीड़ित ने दम तोड़ दिया। दो दिन में जिला अस्पताल में छह बच्चों सहित 24 से अधिक मरीज भर्ती किए गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल हैं।
विज्ञापन

रविवार को ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी कमलेश (35) की रविवार को मौत हो गई। पिता राजाराम ने बताया कि उसे शनिवार को भर्ती कराया गया था। ट्राॅमा सेंटर में वायरल से ग्रसित कालूकुआं निवासी गुड्डो देवी (33), नगनेधी गांव निवासी बृजमोहन (28), गिरवां निवासी आयुष (14), पारा निवासी सुमैना (35), जिला अस्पताल कैंपस निवासी जिया (2), बल्लान निवासी मनदलसा (46) को भर्ती कराया गया। उधर, डायरिया से बलखंडी नाका निवासी बउवा (20), गायत्रीनगर प्रियंका (18), तिंदवारा निवासी कुसुमा (26), बरगहनी निवासी फूलकुमारी (62), छिरका गांव निवासी रामस्वरूप (62), पुलिस लाइन निवासी राघवेंद्र (34), मरका निवासी मुन्ना (38), पपरेंदा निवासी रोशनी (17), क्योटरा निवासी मीरा देवी (40) को भर्ती कराया गया है। शनिवार को डायरिया से बिजली खेड़ा के लल्लू (54), अलोना गांव के अमन (3), डिग्गी चौराहा की वर्षा (10), स्वराज कालोनी के शिवा (1), डीएम कालोनी की खुशी (13) को डायरिया के चलते भर्ती कराया गया। उधर, वायरल फीवर से ग्रसित पल्हरी की केशर (33), बलखंडी नाका की सान्या (15), बबेरू के हर्षित (5), छोटी बाजार की रोशनी (27), जमालपुर की पुनिया (67), छनेहरा लालपुर के नूरबानों (24) को वायरल बुखार के चलते भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ ईएमओ डाॅ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed