{"_id":"5d4f90199c4a6248c03e3d03c245ba67","slug":"again-survey-and-assured-action-on-accountants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा सर्वे व लेखपाल पर कार्रवाई का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा सर्वे व लेखपाल पर कार्रवाई का भरोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी होने के आश्वासन पर पारा बन्नू बेगम गांव के किसानों का अनशन खत्म हो गया। एसडीएम ने फसल के नुकसान का दोबारा सर्वे कराने व दोषी लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के पारा बन्नू बेगम गांव में ओला व अतिवृष्टि से रबी फसल के नुकसान का सही सर्वेक्षण न होने से नाराज किसान एक सप्ताह से मुख्य चौराहा स्थित अद्भुत शिव मंदिर में क्रमिक अनशन कर रहे थे। तवज्जो न मिलने पर किसान नेताओं ने शनिवार को जाम की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
किसानों की चेतावनी पर प्रशासन की नींद टूटी और शनिवार को उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह अनशन स्थल पर आए। उनके साथ क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह भी थे। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि फसल के नुकसान का दोबारा सर्वेक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने दूसरे गांव के अपात्र 37 किसानों की सूची निरस्त करने और लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। अन्य मांगों के संबंध में संबंधित विभागों से 10 दिन के अंदर कार्रवाई को कहा। एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने अनशन खत्म कर दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, जेपी सिंह, हरी सिंह, रामचंद्र, रामानुज भौंरहा, डा.एसएस भारतीय, आदित्य स्वरूप पांडेय, बृजमोहन सिंह लाला, अरुण कुमार गौतम, महानंद सिंह, रविंद्र वर्मा, अच्छेलाल, बृजभूषण, अवधेश सिंह, प्रेम सिंह आदि भी मौजूद रहे।