{"_id":"671a9453106fd1231e047a16","slug":"after-a-quarrel-with-his-mother-the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-banda-news-c-212-1-sknp1006-117260-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मां से कहासुनी के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मां से कहासुनी के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। भैंस की दवा लेकर घर लौटे युवक का मां से घरेलू किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बबेरू सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी उमेश कुमार (22) ने बुधवार की दोपहर घर में जहर खा लिया। उल्टी होने पर परिजनों ने पूछा तो जहर की बात बताने पर उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ताऊ बिंदा प्रसाद ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उमेश बुधवार को सुबह भैंस की दवा लेने बाजार गया था। वहां से लौटने पर मां कुसुमा से घरेलू किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
उमेश के पिता राजेंद्र कुमार मुंबई में रहकर दिहाड़ी में मजदूरी करते हैं। उमेश भी कुछ दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि घरेलू किसी बात को लेकर मां से कहासुनी हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।