{"_id":"69bd9832cc9cf9ada106f218","slug":"after-a-dispute-with-her-husband-the-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-banda-news-c-212-1-bnd1018-143172-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान
Sat, 21 Mar 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। कस्बे में घरेलू विवाद से आहत एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मामला बबेरू कस्बे के मरका रोड का है। जहां की रहने वाली 25 वर्षीय उमा देवी ने शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी होने पर उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। सीएचसी में हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उमा देवी ने दम तोड़ दिया।
मृतका के पति रवींद्र कुमार ने बताया कि उमा अक्सर छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर नाराज हो जाती थी, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।