Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After a dispute with her husband, a woman committed suicide by consuming poison at her maternal home

Banda News: पति से विवाद के बाद महिला ने मायके में जहर खाकर दी जान

Tue, 06 May 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, a woman committed suicide by consuming poison at her maternal home
बांदा। पति से चल रहे विवाद में शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी चौराहा निवासी क्रांति (25) ने मायके में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने सुबह तीन बजे करीब दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मां सियादुलारी ने बताया कि क्रांति की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी राजगोविंद के साथ हुई थी। राजगोविंद लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि पति नशा करता है और मारता-पीटता था। इससे आजिज होकर क्रांति तीन साल से मायके में थी। क्रांति अपने पति से छुटकारा चाहती थी। वह उसे नहीं छोड़ रहा था। इसी को लेकर रविवार की शाम दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के समय वह सब्जी की फेरी लगाने गई थी। पड़ोसियों ने उसे फोन पर सूचना दी। क्रांति के एक आठ साल का पुत्र हर्ष है। कोतवाली प्रभारी विजय कुशवाहा ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद की बात बताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed