फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After 19 years, the police were accused of murder

19 साल बाद पुलिस को हाथ लगा हत्याभियुक्त

Tue, 17 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
After 19 years, the police were accused of murder
बांदा। हत्या के मामले में नामजद 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस 19 साल बाद उसके बुढ़ापे में दबोच पाई। उधर, गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी में मां और उसके बेटा-बेटी की गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी किए जेवर बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2001 में शहर के छाबी तालाब में बाबू साहू के घर के चबूतरे में सो रहे अनुसूचित जाति के युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जनपद छतरपुर के सरबई थानांतर्गत अमहा गांव का दुर्गा कहार पुत्र कमला नामजद था। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। सोमवार (16 मार्च) को शाम करीब 5 बजे शहर के लोहिया पुल आजाद नगर में एसओजी टीम ने दुर्गा कहार को दबोच लिया। उसके पास 315 बोर तमंचा व कारतूस मिले। एसओजी टीम प्रभारी आनंद सिंह, एसआई कौशल सिंह, मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह सहित आरक्षी नीतेश समाधिया, अश्वनी प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रभात तिवारी और प्रतीक सिंह शामिल रहे। अभियुक्त पर अजयगढ़ (पन्ना) थाने में भी 394 का केस दर्ज होना बताया गया है।
विज्ञापन

उधर, दो दिन पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव में हुई चोरी में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र और उप निरीक्षक रमेश कुमार ने हमराहियों के साथ इसी गांव की सुषमा पत्नी चंद्रपाल और उसके पुत्र अजय यादव व पुत्री आशा को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी के कई जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed