फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After 12 years, 57% filled Rungawan dam, crops will be irrigated thrice

बांदाः 12 साल बाद 57 फीसदी भरा रनगवां बांध, फसलों की तीन बार हो जाएगी सिंचाई

Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
After 12 years, 57% filled Rungawan dam, crops will be irrigated thrice
बांदा। बारिश के करीब तीन माह पूरे हो चुके हैं। इस बार वर्ष 2009 के बाद रनगवां बांध में कुल क्षमता का 57 फीसदी पानी एकत्र हुआ है। इतने पानी से बुंदेलखंड के करीब 12 लाख किसानों के खेतों की रबी के सीजन में तीन बार सिंचाई हो जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी समझौते के तहत बांध से सिंचाई के लिए यूपी को 70 फीसदी और एमपी को 30 फीसदी पानी मिलता है। बारिश में इस बांध में पानी एकत्र किया जाता है। फिर बुंदेलखंड में खेतों की सिंचाई के लिए पानी केन नहर के माध्यम से मिलता है। रनगवां बांध के पानी से बुंदेलखंड में रबी की फसल की सिंचाई होती है।
विज्ञापन

रबी की फसल को देखते हुए नवंबर से इस बांध के पानी को केन नहर के माध्यम से बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। इस बार करीब 12 साल बाद रनगवां बांध में इतना पानी एकत्र कर लिया गया है कि कम से कम तीन बार फसलों की सिंचाई आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलें होती रहीं प्रभावित
चार साल से रनगवां बांध में पानी कुल क्षमता का 25 से 30 फीसदी तक ही एकत्र हो पाता रहा है। करीब 70 फीसदी तक पानी की कमी ही रही। इसलिए रबी की फसल को सिर्फ एक बार ही पानी मिल पाता रहा है। फसलों को कम पानी मिलने के चलते पैदावार लगातार प्रभावित रही है। इस बार 57 फीसदी तक बांध में पानी आ जाने से रबी की फसल की तीन बार सिंचाई हो जाएगी। पैदावार भी बढ़ेगी।

...तो औसतन भर जाएगा
सिंचाई के विभाग के मुताबिक रनगवां बांध की क्षमता 5800 एमसीएफटी (लाख घन फुट) है। चार साल बाद औसत बारिश होने से करीब 57 फीसदी तक पानी एकत्र हुआ है। बांध क्षेत्र में अब तक करीब 610 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे का कहना है कि कैच मेंट एरिया में करीब 70 से 80 मिलीमीटर बारिश और हो जाए तो बांध औसतन भर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed