फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates should sit in their allotted chambers, or else hand over the Sangh Bhawan

Banda News: अलाट चेंबर में बैठें अधिवक्ता, वरना संघ भवन को सौंपें

Sat, 05 Apr 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Advocates should sit in their allotted chambers, or else hand over the Sangh Bhawan
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ सभागार में शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पास किए गए। कहा गया कि जिन अधिवक्ताओं को चेंबर मिले हुए हैं, वह अपने चेंबर में बैठें। अगर नहीं बैठना चाहते हैं तो संघ भवन को सौंपें, ताकि नए व जरूरतमंद अधिवक्ताओं को चेंबर दिए जा सकें।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह मंडेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि जिला जजी परिसर में स्थित कैंटीन के गली में स्थित हॉल में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए चेंबर बनाए जाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस पर कार्यकारिणी सदस्य ने समर्थन दिया। दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि जिन अधिवक्ताओं को जहां भी चेंबर आवंटित हैं, वह अपने चेंबर में बैठें। देखा जा रहा है कि चेंबर एलाट होने के बावजूद अधिवक्ता दूसरी जगह बैठ रहे हैं। यदि अधिवक्ताओं को अपने चेंबर पर नहीं बैठना है तो उन्हें संघ भवन को सौंप दिया जाए, ताकि नए व जरूरतमंद अधिवक्ता को चेंबर आवंटित किया जा सके। इसी तरह संघ भवन में स्थित लाइब्रेरी के पुनरुद्धार पर भी चर्चा की गई। सभी प्रस्ताव बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव मनोज निगम लाला, देवराज सिंह पटेल, नवीन कुमार अग्निहोत्री, कौशल कुमार, रामप्रसाद सोनी, अजय विक्रम, अमरजीत सिंह, विजयशंकर शुक्ला, राजेंद्र सिंह, देवकीनंदन पांडेय समेत सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed