फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates , including three killed by the storm,

आंधी से अधिवक्ता समेत तीन की मौत

Wed, 25 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 25 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Advocates , including three killed by the storm,
बबेरू में अधिवक्ता के बस्ते पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू/बांदा। जोरदार आंधी ने एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों की जान ले ली। बबेरू में पेड़ गिरने से अपने बस्ते में बैठे अधिवक्ता की मौत हो गई। उधर, बकरी चरा रहे छात्र की भी पेड़ टूटने से दबकर जान चली गई। तीसरी मौत दीवार गिरने से दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण की हुई। इनके अलावा आंधी से पेड़ व दीवार ढहने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बबेरू तहसील में अधिवक्ता जयचरण (42) पुत्र कुबाद अपने मुंशी व मोअक्किलों के साथ बस्ते पर बैठे थे। इसी बीच आंधी से यूकेलिप्टस का पेड़ बस्ते पर आ गिरा। घायल अधिवक्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। आंधी से दूसरी मौत नरैनी क्षेत्र के नौहाई गांव में हुई। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक राजा (16) पुत्र लालबाबू बुधवार को दोपहर बकरी चराने खेत गया था। आंधी में आम के पेड़ की भारी भरकम डाल टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजा गांव के कालेज में 12वीं का छात्र था। आंधी ने तीसरी जान मरका क्षेत्र के पिंडारन गांव में ली। यहां 65 वर्षीय सदाशिव मंगलवार की रात दरवाजे पर सो रहा था। आंधी से गिरी दीवार में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी गांव में शिव औतार के मवेशीघर की दीवार ढह जाने से भैंस की मौत हो गई।
एक अन्य घटना में शहर के बाकरगंज निवासी प्रकाश राजपूत (55) दीवार गिरने से दबकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। तिंदवारी क्षेत्र के छापर गांव निवासी सुलखान (35) पुत्र शंकर सिंह पड़ोसी की दीवार गिरने से दबकर घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के खौड़ा पुरवा (महोखर) निवासी शुभम (16) पुत्र संतोष आंधी से टीन उड़कर पैर में लगने से घायल हो गया। उधर, तिंदवारा गांव स्थित पैरामेडिकल कालेज में कैंटीन की टीन शेड गिरने से रईसा (30) पत्नी मुबारक और उसका पुत्र अफरोज (8) निवासी तिंदवारा, अंसार (22) पुत्र अनवर निवासी बलखंडी नाका व शरीफन (30) पत्नी अजमुद्दीन घायल हो गए। गौरिहार (एमपी) क्षेत्र के कितपुरा गांव निवासी भूरी (40) पत्नी सुल्तान दीवार गिरने से दबकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed