{"_id":"65bbf4ed92ddfdabb9076936","slug":"advocates-boycotted-work-took-out-a-procession-banda-news-c-212-1-bnd1002-106677-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, निकाला जुलूस
Fri, 02 Feb 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ताओं पर लगे झूठे मुकदमे वापस करने व पुराने चैंबरों के दोबारा निर्माण की मांग पर अधिवक्ताओं का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आंदोलन के तेरहवें दिन जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला। जुलूस अधिवक्ता संघ भवन, जजी, कलक्ट्रेट परिसर व मुख्तारखाना से होते हुए अशोक लॉट तिराहे पहुंचा।
जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि मांगों को लेकर अनवरत आंदोलन जारी रहेगा। जिले के सभी तहसीलों में कार्य बहिष्कार किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह, शंकर सिंह, राजा भैया मिश्रा, एजाज अहमद, अशोक दीक्षित, द्वारिकेश यादव, विवेक कुमार सिंह, धनराज सिंह, बीएम कुशवाहा, राममिलन सिंह पटेल, सत्यदेव त्रिपाठी आशीष मिश्रा, रमेश लखेरा, उमाशंकर शर्मा, कौसर मुश्ताक अजय सिंह सलिल अग्निहोत्री, नवीन निगम, राम प्रकाश तिवारी, आदित्य सिंह आदि रहे। (संवाद)