फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Adverse entry to the veterinarian for not providing correct information

Banda News: सही जानकारी न देने पर पशु चिकित्सक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 05 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to the veterinarian for not providing correct information
बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा को निरीक्षण के दौरान सही जानकारी न देने पर पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। डीएम ने पिछले आठ नवंबर को बिसंडा ब्लाक की कोनी की अस्थाई गोशाला गई थी। उन्होंने पशु चिकित्सधिकारी डा. महेंद्र सिंह से पूछा कि इस माह कितने पशुओं की मौत हुई है तो डॉक्टर ने कहा उन्हें नहीं मालूम है। केयर टेकर ने बताया कि दो पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिस पर डीएम ने तत्काल ऐसे चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई के मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके वैस ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर डीएम के निर्देश पर डॉ. को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों को आदेश दिए है कि वह गोशाला का नियमित भ्रमण करें। बीमार पशुओं का इलाज करने व उनके मृत होने पर पोस्टमार्टम कराने आदि की जानकारी अपने पास रखे। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जिन गोशालाओं में टिनशेड नहीं है वहां पर तिरपाल आदि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed