फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Administration on alert due to heavy rains in Madhya Pradesh's Bundelkhand region; Yamuna water level rises

Banda News: मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड में भारी बरसात से प्रशासन सतर्क, यमुना बढ़ी

Thu, 27 Aug 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Administration on alert due to heavy rains in Madhya Pradesh's Bundelkhand region; Yamuna water level rises
फोटो-29- बांदा के पास बहती केन नदी का दृश्य। संवाद
विज्ञापन

= नेपाल हादसे के बाद जलस्तर पर पैनी निगाह रखने के निर्देश, केन नदी का जलस्तर स्थिर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही भारी बरसात से प्रशासन चौकन्ना हो गया। नेपाल में अचानक पानी आने से हुई त्रासदी के बाद से प्रशासन ने सभी टीमों को सक्रिय कर दिया है और नदी व बांध के जलस्तर पर पल-पल नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बांधों से पानी छोड़ने पर नदियों के जलस्तर पर होने वाले प्रभाव का भी आंकलन किया जा रहा है। यमुना का जलस्तर एक मीटर बढ़ गया है जबकि केन का स्थिर है।
बांदा में बृहस्पतिवार की दोपहर बारह बजे तक केन नदी का जलस्तर 97.40 मीटर दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से केन नदी के जलस्तर में उतार व चढ़ाव हो रहा है और वह 97 मीटर के आसपास स्थिर है। केन नदी का चेतावनी बिंदु 103 मीटर और खतरे का निशान 104 मीटर पर है। जबकि यमुना का जलस्तर 91 मीटर दर्ज किया गया। इससे पहले यमुना का जलस्तर 90 मीटर के करीब था। इस तरह से एक मीटर जलस्तर बढ़ गया है। यमुना का चेतावनी बिंदु 99 मीटर और खतरे का निशान 100 मीटर पर है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भारी बरसात हुई है। ऐसे में पहाड़ों से पानी नदियों के रास्ते बांधों तक पहुंच रहा है। इससे कभी भी नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। बुधवार को नेपाल में हुई जल त्रासदी के बाद प्रशासन और भी चौकन्ना हो गया है। राजस्व टीमों को जलस्तर पर गंभीरता के साथ रिपोर्ट लेते रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे किसी तरह का खतरा होने पर ठोस कदम उठाए जा सकें। फिलहाल दो दिन से हो रही बरसात के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed