फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Administration claims sufficient fertilizer in the district; 536 MT of additional urea allocated

Banda News: प्रशासन का दावा जिले में पर्याप्त है खाद, 536 एमटी अतिरिक्त यूरिया आवंटित

Thu, 08 Oct 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Administration claims sufficient fertilizer in the district; 536 MT of additional urea allocated
फोटो-22-रेलवे स्टेशन पर यूरिया की रैक पहुंचने पर निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार। स्
-10,952 एमटी यूरिया, 4,781 एमटी डीएपी और 2,224 एमटी एनपीके उपलब्ध
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। रबी सीजन की शुरुआत के साथ किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। कृषि विभाग ने जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने का दावा किया है। शासन से जिले को 536 मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया भी आवंटित किया गया है।

जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले में वर्तमान में 10,952 मीट्रिक टन यूरिया, 4,781 मीट्रिक टन डीएपी, 2,224 मीट्रिक टन एनपीके और 802 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। सहकारी समितियों और निजी फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी समितियों और निजी विक्रेताओं को खाद की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिना सूचना दुकान बंद रखने या निर्धारित समय के बाद खाद बेचने पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों से खाद खरीदते समय पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची जरूर लेने की अपील की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से फसल की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित मात्रा में ही खाद खरीदने की अपील की है। प्रशासन और कृषि विभाग ने मांग के अनुसार पूरे वर्ष किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


स्टॉक होते हुए बिक्री नहीं की तो कालाबाजारी मानी जाएगी
कृषि विभाग ने निजी विक्रेताओं को निर्धारित दर पर खाद बेचने के निर्देश दिए हैं। स्टॉक होने के बावजूद खाद की बिक्री नहीं करने को अवैध भंडारण और कालाबाजारी की श्रेणी में मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। अधिक कीमत पर खाद बेचने या नकली खाद की बिक्री मिलने पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed