फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ADM will investigate the scam in land acquisition in bypass

Banda News: बाईपास में भूमि अधिग्रहण में घपले की जांच एडीएम करेंगे

Fri, 10 Jan 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
ADM will investigate the scam in land acquisition in bypass
बांदा। लोक निर्माण विभाग के जेई और बाबू के बाईपास भूमि अधिग्रहण में किए गए घपले की जांच जिलाधिकारी ने एडीएम को सौंपी है। एडीएम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसपा शासन काल में वर्ष 2008 में शहर में रिंग रोड के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे दुरेड़ी गांव निवासी रामसनेही सिंह की करीब साढ़े चार विस्वा जमीन से बाईपास होकर गुजरा है। बाईपास रोड के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले उनका निधन हो गया था। पुत्र ज्ञान सिंह व उनका परिवार दूसरे जिले में रहता है। इस कारण उन्हें बाईपास में जमीन जाने की जानकारी नहीं हो सकी। पता चला तो जनवरी 2020 में रामसनेही के आश्रित प्रवीण सिंह ने जमीन की वरासत अपने नाम दर्ज कराई।
विज्ञापन

कुछ दिनों के बाद पीडब्ल्यूडी के एई सुधीर कुमार, जेई सुशील कुमार व लिपिक विमल वर्मा उनके पास आए और भूमि अधिग्रहण के लिए जमीन की रजिस्ट्री कर मुआवजा लेने की बात कही। इसके बाद किसान के साथ जालसाजी कर लिपिक विमल वर्मा ने अपने भाई अनुज वर्मा और एई सुधीर ने यह जमीन विभाग के बजाए अपने नाम करा ली। बदले में प्रवीण को नौ लाख रुपये मुआवजा के नाम पर दिए। करीब एक वर्ष बाद एई सुधीर व अनुज वर्मा ने वही जमीन विभाग के नाम रजिस्ट्री कराई और सर्किल का चार गुना करीब दो बार में 43-43 लाख रुपये हजम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण सिंह ने सप्ताह भर पहले जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व सर्किट रेट से रुपये दिलाने की मांग की। डीएम ने जांच एडीएम राजेश कुमार को सौंपी। एडीएम ने आरोपी एई सुधीर कुमार, लिपिक विमल वर्मा और उनके भाई अनुज वर्मा सहित प्रवीण सिंह को साक्ष्यों के साथ तलब किया गया है। जांच अधिकारी एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर एई और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed