{"_id":"6b0869ad2f1b9a5bfc042f35","slug":"action-will-be-taken-against-those-responsible-if-stray-cattle-are-found-on-the-roads-banda-news-c-212-1-bnd1020-155272-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़कों पर छुट्टा गोवंश दिखे तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़कों पर छुट्टा गोवंश दिखे तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बांदा। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में निराश्रित गोवंश को जल्द गोशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर छुट्टा गोवंश नजर नहीं आने चाहिए।
गोवंश के शवों का सम्मानजनक तरीके से निस्तारण कराया जाए। सर्दी को देखते हुए गोशालाओं में चारा-पानी और ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम भी किए जाएं। अगर इंतजामों में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने डीएम अमित आसेरी को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि नई टंकियों के संचालन से जल संस्थान की पुरानी टंकियों से होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जल जीवन मिशन के तहत जिन सड़कों को खोदा गया है, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या व्यापारियों ने उठाई। डीएम ने बताया कि वहां पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव यूपीसीडा को भेजा गया है। उन्होंने जल्द पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सरकारी नलकूपों पर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग उठाई, ताकि किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने अतर्रा चौराहे से ओरन चौराहे तक सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने और खराब सड़कों की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने पुलिस अफसरों को आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक और गलत चालान न किए जाएं। किसी नागरिक के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल न हो। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक से पहले उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ भी बैठक की। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा किसानों को खाद-बीज समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पर्यटन स्थलों के पहुंच मार्ग और सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ मॉडल अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण जल्द कराने को भी कहा।
बैठक में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।