फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   action

पुष्टाहार के आठ करोड़ का नहीं दिया हिसाब, डीएम ने मांगा ब्योरा

Mon, 06 Dec 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
action
बांदा। आजीविका मिशन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित होने वाले पुष्टाहार का उपभोग प्रमाण पत्र न देने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) उपायुक्त से दो दिन में उपभोग प्रमाण पत्र तलब किया है। वरना कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एनआरएलएम को हर तीन महीने में एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं। पिछले दो वर्षों में पुष्टाहार के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन व पुष्टाहार बांटने का काम पहले बाल पुष्टाहार विभाग करता था। वर्ष 2019-20 में सरकार ने यह जिम्मेदारी एनआरएलएम को सौंप दी थी। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार के रूप में प्रति बच्चा/धात्री महिला डेढ़ किलो गेहूं, एक किलो चावल, चने की दाल, गेहूं का पौष्टिक दरिया, मिल्क पाउडर और सरसों का तेल दिया जाता है। पहले पुष्टाहार की धनराशि सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों के खातों में भेजने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व व्यवस्था में बदलाव करके नैफेड के जरिए स्वयं सहायता समूह को पुष्टाहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। विभाग प्रति तिमाही नैफेड के माध्यम से एक करोड़ से अधिक का पुष्टाहार आजीविका मिशन को देता है। लेकिन आजीविका मिशन ने आज तक पुष्टाहार वितरण का हिसाब नहीं दिया। इस पर डीएम ने एनआरएलएम उपायुक्त को पत्र भेजकर तत्काल पुष्टाहार वितरण का ब्योरा देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 1705 आंगनबड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 6 माह से 3 वर्ष तक के 82,492, 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे 20701 व 31243 गर्भवती/धात्री महिलाओं सहित 4320 कुपोषित बच्चे पंजीकृत हैं। इन्हें स्वस्थ बनाने के लिए पुष्टाहार दिया जाता है।

आंगनबाड़ी राजकुमारी, बीना, रामदेवी का कहना है कि जब से पोषाहार वितरण का जिम्मा एनआरएलएम की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है, तब से बच्चे व धात्री महिलाओं की संख्या की अपेक्षा सिर्फ 60 फीसदी को ही पोषाहार आ रहा है। इससे आए दिन केंद्रों विवाद हो रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए जाने वाले पुष्टाहार का विवरण मंगाया गया है। पुष्टाहार विभाग को जल्द ही वितरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, प्रभारी उपायुक्त (एनआरएलएम), बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed