{"_id":"62507caf7a7ef675cb1fe301","slug":"accused-of-crushing-roadways-conductor-acquitted-after-41-years-banda-news-knp690127963","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कंडक्टर को कुचलने का आरोपी 41 साल बाद बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कंडक्टर को कुचलने का आरोपी 41 साल बाद बरी
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज के कंडक्टर की बस से कुचलकर हत्या के आरोप का सामना कर रहे प्राइवेट बस मालिक को 41 वर्षों बाद इंसाफ मिला। उसे बरी कर दिया गया है।
घटना 22 जुलाई 1981 को दोपहर 2 बजे बांदा रोडवेज डिपो के बाहर पान की दुकान के पास की है। शहर के बजरंग विद्यालय के पीछे रहने वाले राजकुमार द्विवेदी अपनी बस खड़ी करके उसमें सवारियां बैठा रहे थे। इसी बीच वहां खड़ी रोडवेज बस स्टार्ट हो गई।
इस पर राजकुमार की प्राइवेट बस में बैठी सवारियां उतरकर रोडवेज बस में बैठ गईं। इसे लेकर राजकुमार और रोडवेज बस के कंडक्टर आबिद खां (निवासी अर्दली बाजार, बांदा) के बीच विवाद हो गया। आरोप था कि राजकुमार ने अपनी बस खुद चलाते हुए आबिद को कुचल दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
चार दशकों से ज्यादा मुद्दत से चल रहे इस मुकदमें के अधिकांश गवाहों की मौत हो चुकी है। सिर्फ तीन गवाह पेश हुए। उन्होंने भी कोई गवाही नहीं दी। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (आवश्यक वस्तु अधिनियम) ऋषि कुमार ने आरोपी राजकुमार द्विवेदी को बरी कर दिया।