फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   About 1000 children will get admission in private schools

Banda News: करीब 1000 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला

Fri, 19 Jan 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
About 1000 children will get admission in private schools
बांदा। शिक्षा के अधिकार के तहत सत्र 2024-25 के लिए निजी स्कूलों में गरीब घरों के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन 20 जनवरी से ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसके लिए जिला बेसिक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि शत प्रतिशत गरीब घरों के बच्चों को प्रवेश दिलाने का प्रयास रहेगा। पिछले वर्ष 632 बच्चों का प्रवेश हुआ था, इस साल यह संख्या 1000 तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बीआरसी में हेल्प डेस्क बना कर जिले के 324 निजी स्कूलों में बच्चों को निःशुल्क दाखिले के लिए प्रचार प्रसार कर ऑनलाइन आवेदन भरवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में भी ऑनलाइन आवेदन के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। सरकार की बेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in पर पहले चरण में 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

26 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके आधार पर ही छह मार्च तक बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को पोस्टर और बैनर के जरिए प्रचार प्रसार करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed