फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Abba save me...I am innocent

Banda News: अब्बा मुझे बचा लो...मैं निर्दोष हूं

Thu, 18 Jul 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Abba save me...I am innocent
बांदा। बुधवार दोपहर करीब एक बजे... शब्बीर के मोबाइल पर फोन की घंटी बजी। फोन उठाया तो आवाज आई...अब्बा मुझे बचा लो, मैं निर्दोष हूं। ये लोग मुझे फांसी पर चढ़ा देंगे। चाहे किसी की मदद लो। प्रधानमंत्री मोदी से कहिए कि भारत की निर्दोष बेटी पुकार रही है।
विज्ञापन


ये शब्द दुबई जेल में बंद शहजादी के हैं, जिसे अक्टूबर में हत्या के जुर्म में फांसी होनी है। दुबई की अदालत ने हत्या के जुर्म में उसे फांसी तो दे दी, लेकिन शहजादी तकलीफों की जानकारी होने पर एक पिता पर क्या गुजरी यह शब्बीर ही बता सकते हैं। फिलहाल पिता ने बेटी से कहा, प्रशासन, सरकार ,न्यायालय जहां तक भी जाना पड़े बिटिया जाऊंगा। तुम्हें वापस वतन लाकर रहूंगा।
विज्ञापन




मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली की बेटी शहजादी (33) बचपन में आग से झुलस जाने से शारीरिक रूप से दिव्यांग है। वह बांदा रोटी बैंक नामक संस्था में जुड़कर समाजसेवा का कार्य करती थी। फेसबुक के जरिए दूसरी संस्था में काम कर रहे नाई की मंडी आगरा निवासी उजैर के संपर्क में आ गई। उजैर उसे नवंबर 2021 को इलाज कराने के बहाने आगरा ले गया। वहां से उसे बहला फुसलाकर दुबई भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेल में बंद शहजादी ने फोन पर बताया कि उजैर ने उसे इलाज कराने के बहाने दुबई में रहने वाले नाई मंडी आगरा निवासी फैज अहमद और उसकी पत्नी नादिया को बेच दिया। दो साल तक फैज, उसकी पत्नी नादिया, मां अंजुमन, भाई नदीर अहमद उसे प्रताड़ित करते रहे। विरोध पर फैज ने बेटे की हत्या में उसे फंसा दिया। बताया कि फैज के सात वर्षीय बेटे की गलत इलाज के कारण मौत हुई थी।

कैमरे के सामने रखते थे निर्वस्त्र

शहजादी ने फोन पर बताया कि दुबई में फैज, उसकी पत्नी, मां, भाई उसे कमरे में बंद कर सीसीटीवी कैमरे के सामने निर्वस्त्र कर देते थे। उसका क्लिप मोबाइल फोन पर देखते थे। कई बार तो क्लिप अश्लील साइट पर अपलोड करने की धमकी भी दी। विरोध करने पर कोड़े मारते थे। खाना नहीं देते थे। अनजान शहर में वह उनका जुल्म व सितम चुपचाप सहती रही। अतत: उसे हत्या के झूठे इल्जाम में फंसा दिया।



अल्लाह ताला मुसीबतों से बचाएगा...फफक पड़े माता-पिता



बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव स्थित मकान में गुमसुम बैठे शहजादी के माता-पिता फोन की घंटी बजते ही चैतन्य हो गए। फोन पर बेटी की आवाज सुनकर मां नाजरा खातून की आंखों में आंसू आ गए और गला भर आया। इस पर पिता शब्बीर ने मोबाइल हाथ में ले लिया और बेटी से बात की। इस दौरान वह भी फफककर रो पड़े। पिता ने बेटी का हाल जाना। उसे दिलासा दिया कि वह परेशान न हो, अल्लाह ताला मुसीबतों से बाहर निकालेगा।



शब्बीर के सात बच्चे हैं। बड़ी बेटी रूबी, फिर बेटा शमशेर, तनवीर, बेटी शबाना और पांचवें नंबर की शहजादी है। इनके बाद भाई शहबाज और स्माइल हैं। शहबाज और इस्माइल मुंबई में काम करते हैं। पिता शब्बीर गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। उनके पास 20 बीघा जमीन है। दो बेटियों की शादी में 27 बीघा जमीन बेच दी थी।

मानव तस्करी सहित धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

बांदा। फेसबुक के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर युवती को दुबई में बेचने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी दुबई के हैं।




शब्बीर खान की तहरीर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शब्बीर का आरोप था कि बेटी शहजादी (33) को आगरा निवासी उजैर बहलाकर आगरा ले गया और फिर दुबई में बेच दिया। थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बताया कि मानव तस्करी व धोखाधड़ी में उबैर सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed