फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   aaropi ko dilhi ke gai cbi

बांदा: तीसरे आरोपी को दिल्ली ले गई सीबीआई

Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
aaropi ko dilhi ke gai cbi
बांदा। बच्चों के यौन उत्पीड़न केस में सीबीआई द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी आकिब को अदालत ने सोमवार को 10 दिनों के पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी दे दी। सोमवार को देर शाम यहां जेल से उसे अपने कब्जे में ले लिया। उसे शुक्रवार को सीबीआई ने अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा था।
विज्ञापन

सोमवार को पंचम एडीजे/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मो. रिजवान अहमद के सक्षम सीबीआई के अधिवक्ता अशोक कुमार ने आकिब को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की अर्जी दी। सीबीआई अधिवक्ता और आरोपी आकिब के अधिवक्ता वसीम उल्ला खां ने अपनी-अपनी दलीलें देकर बहस की। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अर्जी मंजूर करते हुए आरोपी आकिब को 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर सौंपे जाने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

अदालत ने सीबीआई को हिदायत दी कि आरोपी से मारपीट, अभद्रता आदि नहीं करेंगे। जेल से हिरासत में लेने के बाद वापस में दाखिल करने से पहले आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराएंगे। देर शाम सीबीआई ने जिला जेल से आरोपी आकिब को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया और उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 24 फरवरी को आरोपी को जेल में दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामभवन और पत्नी की रिमांड 26 तक बढ़ी
बांदा। बच्चों के यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी निलंबित जेई रामभवन और उसकी पत्नी सह आरोपी दुर्गावती की रिमांड अवधि 26 फरवरी तक सोमवार को बढ़ा दी गई है। उसी दिन इन्हें सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट की प्रति दी जाएगी।

सोमवार को यहां विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मो. रिजवान अहमद के समक्ष आरोपी के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने दलीलें दीं और सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल उठाए। इसे खारिज करने का अनुरोध किया। पत्नी पर लगाए आरोप गलत बताए। दूसरी तरफ सीबीआई के अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मोटी रकम पाने में कुछ भी हो सकता है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई 26 फरवरी निर्धारित कर दी। इसी दिन आरोपी रामभवन और उसकी पत्नी को सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट की प्रति दी जाएगी। दोनों जेल में हैं। उधर, सोमवार को सीबीआई टीम के लोग मीडिया से काफी खफा दिखे। शायद उन्हें खबरों का कवरेज नागवार गुजर रहा है। सीबीआई टीम ने मीडिया कर्मियों को अदालत के आसपास नहीं रुकने दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed