{"_id":"6af9f508c1f50c53820c89e6","slug":"no-regular-doctor-posted-in-atarra-banda-news-c-212-1-mah1012-154724-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अतर्रा में डॉक्टर की नियमित तैनाती नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अतर्रा में डॉक्टर की नियमित तैनाती नहीं
विज्ञापन
फोटो-11- अतर्रा में मरीज को दवा लिखती डॉक्टर अल्का मिश्रा। संवाद
बांदा/तिंदवारी/अतर्रा। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मरीजों को जांच, परामर्श और दवाएं तो मिलीं, लेकिन अस्पतालों की व्यवस्थाओं से जुड़ी कमियां भी सामने आईं। अतर्रा के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियमित तैनाती न होने की शिकायत मरीज ने उठाई।
तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 55 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। इनमें सर्दी-जुकाम, रक्तचाप और सांस फूलने की शिकायत वाले मरीज अधिक रहे। बच्चों की संख्या भी काफी रही। डॉ. अमर सिंह और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को जांच के बाद दवाएं दीं। जसपुरा क्षेत्र के तीन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों गड़रिया, सिंधनकलां और चंदवारा में 64 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं।
अतर्रा के आंबेडकर नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 31 मरीजों का उपचार हुआ। यहां पहुंचे सेमरिया कुशल निवासी अजय दीक्षित ने डॉक्टर की नियमित तैनाती न होने की समस्या उठाई। उनका कहना था कि अस्पताल में डॉक्टर की ड्यूटी सप्ताह में केवल दो दिन रहती है। उन्होंने नियमित चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की। नियमित डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को परेशानी बढ़ती जा रही है और वह इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल जाते हैं।