{"_id":"679fb69ce8964331fe06d3ea","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-ken-river-drowned-banda-news-c-212-1-sknp1006-121582-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: केन नदी में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: केन नदी में नहाने गया युवक डूबा
विज्ञापन
पैलानी। दोस्त के साथ केन नदी में नहाने गया युवक डूब गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव गोताखोरों ने नदी से निकाला।
पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी जगरूप कोरी (32) शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोस्त छोटू चंदेल के साथ केन नदी में नहाने गया था। नहाते समय गहराई में डूब गया। साथी छोटू और नाव चालक चुनुबाद ने नदी में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। गांव के गाेताखोर धर्मेंद्र व अंगद मौके पर पहुंचे और उन्होंने तलाश किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जगरूप कोरी का शव नदी से बरामद कर लिया।
परिजनों बताया कि जगरूप की पत्नी लक्ष्मी का दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। एक पुत्र व एक पुत्री है। पिता की तीन साल पहले आकाशीय बिजली से मौत हो चुकी है। जगरूप के पास तीन बीघा जमीन है। मां चुनिया है। प्रधान सुमित कुमार ने पुलिस को जानकारी दी। खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।