फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man suffering from liver disease consumed poison in the bathroom and died

Banda News: लिवर की बीमारी से ग्रसित युवक ने बाथरूम में जहर खाया, मौत

Wed, 03 Sep 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young man suffering from liver disease consumed poison in the bathroom and died
बांदा। लिवर की बीमारी से ग्रसित युवक ने घर के बाथरूम में जहर खा लिया। उसकी भाभी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां उसने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी शिवम सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी शैलेंद्र (27) ने बुधवार को सुबह अपने घर के बाथरूम में जहर खा लिया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। काफी देर तक जब वह छत से नीचे नहीं उतरा तो उसकी भाभी उसे देखने गई तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पड़ोसी ने बताया कि शैलेंद्र लिवर की बीमारी से परेशान था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। बुधवार को सुबह अपने भतीजे को स्कूल छोड़कर घर लौटा था। खाना खाने के बाद भाभी को बताकर बाथरूम गया था। कृषि विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने बताया कि युवक लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। इसी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed