{"_id":"683df9941f7f23ac2f061d59","slug":"a-young-man-putting-foil-in-the-loader-came-in-contact-with-ht-line-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-127514-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लोडर में पन्नी डाल रहा युवक एचटी लाइन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लोडर में पन्नी डाल रहा युवक एचटी लाइन की चपेट में आया, मौत
विज्ञापन
बांदा। टेंट का सामान लदे लोडर में पन्नी डाल रहे युवक को ऊपर से निकली 11 हजार लाइन का करंट लग गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी चुन्नू ने बताया कि बेटा अजय (24) रविवार को सुबह घर के बाहर टेंट का सामान लदे लोडर में पन्नी डाल रहा था। तभी पन्नी ओढ़ाने के दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजरे 11 हजार बिजली लाइन के तार से छू गया। इससे उसे करंट लग गया।
परिजनों ने उसे बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय चार भाइयों में छोटा अविवाहित था। वह मजदूरी करता था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।