फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man died by drowning in Betwa river in his maternal grandmother's house

Banda News: ननिहाल में युवक की बेतवा नदी में डूबकर मौत

Sun, 20 Jul 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A young man died by drowning in Betwa river in his maternal grandmother's house
आयुष तिवारी। - फोटो : परिजन।
अतर्रा। ननिहाल घूमने गए युवक की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के दशवत थोक मोहल्ला निवासी राजाराम तिवारी ने बताया कि भतीजा आयुष तिवारी (19) रविवार को सुबह ननिहाल हमीरपुर के भेड़ी गांव घूमने गया था। दोपहर करीब एक बजे वह ननिहाल के दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने लगा।
विज्ञापन

तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गया। साथ में नहा रहे दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने जाल डालकर तलाश शुरू की। करीब दो किलोमीटर दूर नदी से उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही ननिहाल के मामा समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिसंडा में रह रहे चाचा राजाराम तिवारी और मां को सूचना दी गई। खबर मिलते ही मां बेसुध हो गईं।
विज्ञापन

बताया कि आयुष बिसंडा कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह आरएसएस का स्वयंसेवक भी था। पिता रज्जू तिवारी की मृत्यु हो चुकी है। चाचा ही पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। आयुष दो बहनों का इकलौता भाई था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि हमीरपुर में हादसा हुआ है। वहीं उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed