फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man committed suicide by hanging himself after a dispute with his wife.

Banda News: पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 10 Jan 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 10 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself after a dispute with his wife.
बांदा। घर में अंडे की सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी में आपस में कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने देखा तो परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी सुनीता सोनी ने बताया कि उसके देवर शुभम सोनी (28) ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में बने रोशन दान से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के समय उसकी मां मुन्नीदेवी सोनी ने देखा तो परिजनों ने फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाभी सुनीता के मुताबिक, शुभम रात में अंडे लाया था। उसने अपनी पत्नी आरती सोनी से अंडे की सब्जी बनाने के लिए कहा, इस पर पत्नी आरती ने मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर शुभम खुद घर में अंडे की सब्जी बनाने लगा। इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया कि शुभम की शादी 18 अप्रैल 2025 में हुई थी। उसके बच्चे नहीं हैं। वह पेटिंग का ठेका लेता था। पिता छोटेलाल सोनी की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। चार भाइयों में सबसे छोटा था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed