{"_id":"653bfcd85cf5292d7e0dc0b4","slug":"a-woman-suffering-from-illness-committed-suicide-by-taking-sleeping-pills-banda-news-c-12-1-knp1074-454925-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीमारी से परेशान महिला ने नींद की गोलियां खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीमारी से परेशान महिला ने नींद की गोलियां खाकर जान दी
Fri, 27 Oct 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बांदा। ब्रेन टीबी से परेशान महिला ने नींद की गोलियां ज्यादा मात्रा में खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के चटसरा गांव निवासी मीना (45) को लंबे अरसे से दिमाग में पड़ीं गांठों का इलाज बांदा के एक डॉक्टर के यहां चल रहा था। गुरुवार की रात उसने दर्द और नींद न आने के चलते ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पति पूरन ने बताया कि वह किसान हैं। पत्नी का काफी अरसे से दिमाग का इलाज चल रहा था। इस दौरान गुरुवार की रात उसने नींद की गोलियां खा ली। गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि परिजन बीमारी के चलते नींद की गोलियां खाने की बात कह रहे हैं।