फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A tree fell on the wire in the storm, power went out in the city

Banda News: आंधी में तार पर गिरा पेड़, शहर की बत्ती गुल

Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A tree fell on the wire in the storm, power went out in the city
गिरे पेड़ से बचकर निकलते लोग।   - फोटो : संवाद
बांदा। जिले में शुक्रवार को तड़के पांच बजे आंधी के साथ घने बादल घिर आए और बूंदाबांदी हुई। आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। इससे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से शहर में करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह पानी के लिए भी लोग तरस गए। ग्रामीण इलाकों में कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित रहा। खेतों में गेहूं की कटी फसल भी उड़ गई।
शहर में शुक्रवार को सुबह पांच बजे आई आंधी और बूंदाबांदी बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ गई। 232 केवी से मुख्य लाइन फेल हो गई। इसके बाद जिला पंचायत के पास अलीगंज में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

इससे अलीगंज, मर्दननाका, छोटी बाजार, खाईंपार, गुलाबबाग सहित कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सुबह पेयजल आपूर्ति का समय होने के कारण लोग टोटियों पर नजर गड़ाए रहे, पर बूंद भर पानी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार टूटने की जानकारी पर बिजली विभाग की टीम पहुंची, पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए पालिका कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। सुबह पांच बजे गुल हुई बिजली तो तीन बजे के बाद आई। गर्मी से जूझ रहे लोगों ने तब कहीं राहत की सांस ली।
खड़ी फसलों का नुकसान नहीं :कृषि उप निदेशक विजय कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी व आंधी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काे नुकसान नहीं हुआ है।
जिन किसानों की खेत में फसल कटी पड़ी है, वह जरूर उड़ी है। बताया कि अगले दो दिन तक तेज हवाओं व बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।
किसान समय से फसलों की मड़ाई व कटाई कर दाना घर लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed