{"_id":"69b5aa132f4b07d2bf023445","slug":"a-student-returning-after-taking-an-exam-was-crushed-by-a-dumper-villagers-pelted-stones-at-him-banda-news-c-212-1-bnd1018-142775-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को डंपर ने रौंदा, ग्रामीणों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को डंपर ने रौंदा, ग्रामीणों ने किया पथराव
Sun, 15 Mar 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 10 हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर के शीशे तोड़कर जताई नाराजगी। संवाद
- फोटो : 1
बांदा। तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर ढिलाई एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव स्थित राजकीय स्पर्श विद्यालय के पास शनिवार को तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपर ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। हादसे के बाद छात्र डंपर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका छोटा भाई घायल हो गया। वहीं हादसे से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क जाम करने के साथ डंपर पर पथराव कर शीशे चकनाचूर कर दिए।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी अवधेश कोरी इन दिनों महोखर गांव के पंचा आरख के पुरवा में रहकर मजदूरी करते हैं और बच्चों की पढ़ाई कराते हैं। शनिवार को उनका आठवीं में पढ़ने वाला 16 वर्षीय पुत्र मांशू और नौ वर्षीय पुष्पेंद्र सरस्वती विवेक विद्या मंदिर स्कूल से वार्षिक परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहे थे। राजकीय स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल चला रहा मांशू डंपर के नीचे फंस गया और करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका।
ग्रामीणों ने तुरंत डंपर का पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक वाहन खड़ा करके खेतों की ओर भागा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। हादसे में मांशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भाई पुष्पेंद्र टक्कर लगते ही सड़क किनारे खंती में उछलकर गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। बेटे की मौत से मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अवधेश ने कहा कि अगर चालक हादसे के बाद गाड़ी रोक देता तो शायद बेटे की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
घटना से नाराज ग्रामीणों ने ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम और तहसीलदार विकास पांडेय ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना ओवरलोड डंपर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, लेकिन इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। नतीजा यह है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले डंपर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फोटो- 10 हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर के शीशे तोड़कर जताई नाराजगी। संवाद- फोटो : 1