फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A student going to the temple was hit by a van and died

Banda News: मंदिर जा रहे छात्र को वैन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A student going to the temple was hit by a van and died
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव के मजरा किलुवा डेरा में मंदिर प्रसाद लेने जा रहे छात्र को वैन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

किलुवा डेरा निवासी जिगर (11) पुत्र भीष्म कक्षा चार का छात्र था। गुरुवार शाम को घर के समीप स्थित मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने जा रहा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से आई वैन ने छात्र को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे। गाजीपुर गांव के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता भीष्म ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। वैन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed