फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A six feet long crocodile in the canal pond of Majhila village

Banda News: मझिला गांव के नहरी तालाब में छह फीट लंबा मगरमच्छ

Thu, 21 Aug 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A six feet long crocodile in the canal pond of Majhila village
बबेरू (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के मझिला गांव के तालाब में छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से गांव व आसपास के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तालाब में जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ जाल काटकर उनको चकमा दे रहा है।
विज्ञापन

मझिला गांव के नहरी तालाब में बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। गांव के ही धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव को अवगत कराया। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने एसडीएम रजत वर्मा को जानकारी दी। प्रशासन की सूचना पर बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे पहुंची वन विभाग की टीम ने माैके पर पहुंच कर गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया। मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी हाथ खाली रहे। गोताखोरों ने बताया कि तीन जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन मगरमच्छ जाल को दांतों से काट देता है। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने मझिला गांव पहुंच कर वन विभाग के कर्मियों जानकारी ली। वन विभाग के वन दरोगा विश्वेश्वर ने बताया कि रेस्क्यू जारी है। इस दौरान वन दरोगा सत्यम द्विवेदी, वनरक्षक शुभम द्विवेदी, संदीप कुमार, विवेक त्रिपाठी, सुशील कुमार,सहायक रमेश कुमार, प्रेम, राजू, जय सिंह, सागर और गोताखोर कृष्णपाल, राजा, लखना, दीपू, गुलाब मुन्नीलाल आदि तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed