{"_id":"67267166a5f13dd49106e5a3","slug":"a-pedestrian-was-hit-by-a-vehicle-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-117568-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पैदल जा रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पैदल जा रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
बांदा। दीपावली की रात अपने घर जा रहे पैदल व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी कल्लू निषाद (52) दीपावली की रात मोहल्ले से अपने घर पैदल जा रहा था। तभी सामने से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भतीजे लवकुश निषाद ने बताया कि कल्लू व बबलू दो भाई थे। उनके हिस्से में 11-11 बीघा जमीन थी। वर्ष 2008 में सात बीघा जमीन कल्लू ने बेच डाली थी। चार बीघा जमीन में पड़ोसी कब्जा किए हैं। इसका मुकदमा भी विचाराधीन है। चार नवंबर को डीएम न्यायालय में तारीख भी है। आशंका जताई कि वह तारीख में न पहुंच पाए इसके चलते एक्सीडेंट कराकर मारा गया है। उसके तीन पुत्र हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।