{"_id":"694ed2b47058707fd307a1f4","slug":"a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-1-lakh-absconding-for-13-years-was-arrested-in-a-police-encounter-banda-news-c-212-1-bnd1017-138122-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 13 साल से फरार एक लाख का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 13 साल से फरार एक लाख का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो- एक लाख के इनामिया बदमाश संदीप को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराती पुलिस। संवाद
- वर्ष 2012 में कर्वी न्यायालय से पेशी के बाद लौटते समय पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची डालकर 13 बंदी हुए थे फरार
- फरार बंदियों में 12 की पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी, पुलिस की राइफल लूटकर भागे आरोपी 13 साल बाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसीबांदा। पुलिस अभिरक्षा से फरार होकर 13 वर्षों से कानून को चुनौती दे रहे एक लाख रुपये के इनामिया अभियुक्त को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जनपद की एसओजी और थाना मटौंध की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को भूरागढ़ बाईपास स्थित सोना खदान के पास मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर रात मटौंध पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम भूरागढ़ बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोना खदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ बैठकर शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी पहचान चित्रकूट जिले के थाना कोतवाली कर्वी के ग्राम खोह का निवासी संदीप बताया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त 8 अगस्त 2012 को न्यायालय कर्वी से पेशी के बाद जिला कारागार बांदा लाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा में तैनात कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनकी सरकारी राइफल लूट ली और फरार हो गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना अतर्रा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अपर एसपी शिवराज ने बताया कि संदीप 13 सालों से भेष बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। जो शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के दाएं पैर में गोली लगी है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कल सुबह न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।