Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A 'cash and carry' credit limit of Rs 15 lakh for societies will be approved within a week.

Banda News: समितियों में 15 लाख रुपये की कैश एंड कैरी ऋण सीमा एक सप्ताह में होगी स्वीकृत

Tue, 17 Nov 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A 'cash and carry' credit limit of Rs 15 lakh for societies will be approved within a week.
बांदा। प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला ने मंगलवार को सर्किट हाउस में चित्रकूटधाम मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

इसमें खाद की उपलब्धता, ऋण वितरण, वसूली, धान खरीद और पैक्स कंप्यूटरीकरण की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने समितियों में खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए एक सप्ताह के भीतर 15 लाख रुपये की कैश एंड कैरी ऋण सीमा स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने 16 नवंबर तक मंडल के चारों जिलों में उपलब्ध खाद के स्टॉक की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि मंडल में 20,037 मीट्रिक टन यूरिया, 3,401 मीट्रिक टन डीएपी और 2,529 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। उन्होंने जिला कृषि अधिकारियों से समन्वय बनाकर बिक्री केंद्रों पर खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

इफको के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बांदा में डीएपी की 2758 मीट्रिक टन की रैक पहुंची है। इसमें चित्रकूट को 1000, महोबा को 400 और बांदा को 1358 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित की गई है। इसे सीधे रैक प्वाइंट से बिक्री केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि मंडल को खरीफ और रबी के लिए संयुक्त रूप से 410 करोड़ रुपये के अल्पकालीन ऋण वितरण का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 259.149 करोड़ रुपये का वितरण हुआ है, जो 63.21 प्रतिशत है। 128.47 करोड़ रुपये की ऋण मांग के सापेक्ष महज 5.149 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। यह कुल मांग का 4.01 प्रतिशत है। प्रमुख सचिव ने वितरण और वसूली दोनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

धान खरीद की समीक्षा में बताया गया कि बांदा में 36, हमीरपुर में चार और चित्रकूट में 16 समेत मंडल में कुल 56 क्रय केंद्र अनुमोदित हैं। खाद्य विभाग के केंद्रों पर अब तक 111.760 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। उन्होंने शेष केंद्रों को तत्काल सक्रिय कराने और किसानों का भुगतान व सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) की प्रक्रिया समय से पूरी कराने को कहा।

पैक्स कंप्यूटरीकरण की समीक्षा में बताया गया कि बांदा और चित्रकूट में प्रथम चरण में 86 बी-पैक्स चयनित की गई हैं। इनमें बांदा की 38 और चित्रकूट की 15 समितियां ई-पीडीएस के तहत काम कर रही हैं।
़महोबा में 42 और हमीरपुर में 46 बी-पैक्स चयनित हैं। इनमें महोबा की 15 और हमीरपुर की 14 समितियां ई-पैक्स के रूप में काम कर रही हैं। प्रमुख सचिव ने शेष समितियों में कंप्यूटरीकरण का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

दो बी-पैक्स और धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव ने बांदा की बी-पैक्स चिल्ला और पपरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर खाद वितरण होता मिला। इसके बाद मंडलीय समिति परिसर स्थित उपभोक्ता सहकारी संघ के धान क्रय केंद्र प्रथम और द्वितीय का निरीक्षण किया।

केंद्र पर किसान दीपक द्विवेदी के धान की तौल हो रही थी। समीक्षा बैठक में मंडल और जिलों के सहकारिता, खाद्य विपणन, कृषि, पीसीएफ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed