फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A bridge will be built on Bardha river, traffic of 10 villages will be easy

Chitrakoot News: बरदहा नदी पर बनेगा पुल, 10 गांवों का आवागमन होगा सुगम

Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Bardha river, traffic of 10 villages will be easy
मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के दौरान विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी। - फोटो : स्वयं
चित्रकूट/मऊ। बारिश के दिनों में आए दिन उफनाने वाली बरदहा नदी से दस गांव का आवागमन बंद होना अब रुक जाएगा। इसके लिए विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने इस नदी पर पुल बनवाने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

मऊ मानिकपुर विधानसभा सीट से अपना दल एस के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में तीन पुलों और पांच सड़कों को मंजूरी मिली है। लखनऊ से लौटकर आए विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बारिश नहीं हुई तो तुलसी जयंती पर चित्रकूट आएंगे। विकास कार्यों की समीक्षा में उन्होंने चित्रकूट के पाठा क्षेत्र का विकास कराने के लिए योजनाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

बारिश के दौरान बार-बार बाढ़ आने पर चमरौंहा सकरौंहा पर पड़ने वाली बरदहा नदी पर पुल बनवाने की मांग मंजूर की है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में दो अन्य पुल व पांच प्रमुख सड़कों को बनवाने के लिए मंजूरी दी है। गौरतलब है कि बारिश के दिनों में 10 से 12 घंटे बारिश होते ही तो बरदहा नदी में उफान आ जाता है और कई गांव का आवागमन बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में लोनिवि के अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि शासन से जो भी योजनाएं स्वीकृत होंगी। उस पर तत्काल काम शुरू किया जाएगा। मऊ मानिकपुर क्षेत्र में सीएम ने जिन कार्यों को मंजूरी दी है, उसका विवरण मिलते ही उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed