{"_id":"660486ccd675f382d10cab36","slug":"a-bike-collided-with-a-laborer-and-a-woman-the-laborer-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-108607-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मजदूर व महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मजदूर व महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत
विज्ञापन
बांदा। सड़क किनारे मकान बनाने के लिए तसले में भरा मसाला महिला के सिर में रख रहे मजदूर और महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। मजदूर की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव निवासी रामफल (45) अपने खेत मालिक के निर्माणाधीन मकान में सड़क किनारे मसाला बनाकर महिला मजदूर के तसले में रखकर दे रहा था। तभी सामने से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने बिसंडा पीएचसी में पहुंचाया।
यहां से रामफल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामफल की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों ने बाइक चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया है। रामफल के चार पुत्रियां एक पुत्र है। तीन बीघा जमीन है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी बाइक चालक को पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।