फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A backward person can be crowned as the BJP district president

Banda News: पिछड़े के सिर सज सकता है भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज

Sun, 02 Feb 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A backward person can be crowned as the BJP district president
बांदा। भाजपा जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए चल रहा इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हाईकमान ने प्रदेश के 50 जनपदों में नए जिलाध्यक्षों के नाम तय कर लिए हैं। इसी हफ्ते घोषणा हो सकती है। भाजपा गलियारों में चल रही चर्चा और जातिगत आंकड़ों की गणित में यहां जिलाध्यक्ष की बागडोर पिछड़े वर्ग के नेता को मिल सकती है। दूसरे नंबर पर ब्राह्मण की ताजपोशी के कयास हैं।
विज्ञापन

जनपद के 24वें जिलाध्यक्ष के लिए पिछले करीब दो माह से प्रक्रिया और सरगर्मियां चल रही हैं। आम सहमति की स्थिति नहीं बन पाई। दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होने और ज्यादातर के पीछे न हटने से फैसले को गेंद प्रदेश हाईकमान के पाले में चली गई।
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों और जिले के भाजपा के जनप्रतिनिधियों की राय और रिपोर्ट पर मंथन के बाद तीन दिन पूर्व लखनऊ में हाईकमान की बैठक में 50 जिलों के अध्यक्षों को मंजूरी दे दी गई है। इनमें इक्का-दुक्का को छोड़कर ज्यादातर नए हैं। इन्ही में बांदा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख विपक्षी दल सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले की काट में यहां पिछड़ी जाति से अध्यक्ष बनाए जाने की ज्यादा उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक इसमें कल्लू राजपूत, ओम प्रकाश प्रजापति की ज्यादा चर्चा है।

हालांकि और भी कई ओबीसी नेता लाइन में हैं। सूत्रों के मुताबिक ब्राम्हण जिलाध्यक्ष का कार्ड भी खेला जा सकता है। जिलाध्यक्ष के लिए विभिन्न वर्गों के लगभग दर्जन भर नेताओं के नाम हाईकमान तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed