{"_id":"83482","slug":"Banda-83482-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने दुल्हन के भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों ने दुल्हन के भाई को पीटा
Banda
Updated Fri, 29 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नशे में धुत बारातियों ने दुल्हन के भाई की पिटाई कर दी। जवाब में कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना कंचनपुरवा की है। बुधवार को रात गुग्गा की बहन की बारात आई थी। बारात में शामिल ज्यादातर लोग शराब के नशे में धुत थे। खाना खाने के विवाद में बारातियों ने दुल्हन के भाई गुग्गा की पिटाई कर दी। जश्न भरे माहौल में रंग में भंग पड़ गया। पिटाई की खबर लगते ही मोहल्ले और रिश्तेदारों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों पक्षों से कई लोग लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना पर बलखंडी नाका चौकी पुलिस के सिपाही पहुंच गए। चौकी पुलिस का कहना है कि आपसी सुलह-समझौते से विवाद को निपटा लिया गया है।
उधर चित्रकूट के पहाड़ी का रामू (25) पुत्र नत्थू बुधवार रात नशे की हालत में कांच की बोतल कमर में खोंसकर जाते समय गिर पड़ा। बोतल टूट कर पेट में जा घुसी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
उधर चित्रकूट के पहाड़ी का रामू (25) पुत्र नत्थू बुधवार रात नशे की हालत में कांच की बोतल कमर में खोंसकर जाते समय गिर पड़ा। बोतल टूट कर पेट में जा घुसी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन