{"_id":"80362","slug":"Banda-80362-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन की मौत, लू ने एक को लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तीन की मौत, लू ने एक को लीला
Banda
Updated Wed, 06 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मौसम ने चार जानें और ले लीं। तीन लोगों की मौत बुखार से हुई और एक को लू ने लील लिया।
कमासिन क्षेत्र के सिकरी गांव में रविवार को गीता (26) को बुखार हो जाने पर घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में उसकी यहां मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक डाक्टरों ने दिमागी बुखार बताया था। उधर, शहर के ईदगाह चौराहा निवासी पार्वती (90) पत्नी टेढ़ा को बुखार ने जकड़ लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।
उधर, अतर्रा में अतिवृद्ध खोलूराम पुत्र बुलारे को बुखार की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को तड़के उसकी मौत हो गई। उधर, लू के थपेड़े भी अपना कहर ढा रहे हैं। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक बांदा रोड निवासी शिवनारायण गुप्ता (70) को लू ने जकड़ लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मंगलवार को दोपहर बाजार जाते समय उसे लू लगी थी। ब्यूरो