फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दो टेंपो पलटे, दस से ज्यादा यात्री घायल

दो टेंपो पलटे, दस से ज्यादा यात्री घायल

Wed, 06 Jun 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Wed, 06 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग दो टेंपो पलटने से उन पर सवार दस से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसों में घायल मां-बेटी समेत पांच यात्रियों को चोट ज्यादा आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के पड़ोहरा गांव से सोमवार की रात भमई गांव जा रही टेंपो टिकरी गांव के पास पलट गई। उसमें सवार रामभरोसा (60) गौरिहार और उसकी पुत्री रामबाई (25) और उसकी एक वर्षीय पुत्री कंचन को गंभीर चोटें आईं। तीनों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। टेंपो चालक को भी मामूली चोटें आईं। दूसरी घटना में सोमवार की रात ओरन से अमलोहरा जा रही टेंपो रास्ते में पलट गई। उसमें सवार कमल (40) व बच्चा (15) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

एक और घटना में बाबा तालाब निवासी अजय सिंह यादव (15) साइकिल से जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। उधर, तुर्रा (बदौसा) निवासी पत्तीराम (65) और उसके पुत्र कल्लू (35) को उसके चचेरे भाइयों ने जमीनी विवाद के चलते लाठी से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed