फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दौड़ में पूनम, गोला फेंक में ज्योति अव्वल

दौड़ में पूनम, गोला फेंक में ज्योति अव्वल

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मेें 100 व 200 मीटर दौड़ में पूनम यादव अव्वल रही। गोला फेंक में ज्योति ने पहला पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को महाविद्यालय परिसर मेें दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अनीता सागर ने उद्घाटन करते हुए छात्राओं को स्वस्थ्य रहने के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी बताया। प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने छात्राओं को हौसला बढ़ाया। पिछले वर्ष की क्रीड़ा चैंपियन पूनम यादव ने मशाल उठाकर खेलों की शुरूआत कराई और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। सबसे पहले 100 मीटर दौड़ हुई। पूनम यादव प्रथम, मधु श्रीवास्तव द्वितीय व पूजा राजपूत को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में भी पूनम यादव प्रथम व मधु श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर रहीं। कल्पना देवी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

दौड़ के निर्णायक डॉ.मीना कुमार, डॉ.लक्ष्मी किशोर, डॉ.अंकिता तिवारी व जय कुमार चौरसिया रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में ज्योति देवी सबसे दूर गोला फेंककर अव्वल रही। ऊषा ने दूसरा व कल्पना ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक डॉ.राजनारायण, डॉ.अंजना जदौन, डॉ.पंकज सिंह, डॉ.जेबा खान रहे। संचालन क्रीड़ा प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने किया। डॉ.अंजू सोनकर, डॉ.शशिभूषण मिश्र, डॉ.प्रेमलता, दाऊद अहमद, सुशील कुमार यादव, अजय कुमार मिश्र, डॉ.जितेंद्र कुमार, डॉ.मनोरमा यादव, सुमन निगम, डॉ.सबीहा रहमानी, डॉ.दीपाली गुप्ता मौजूद रहे। मुमताज खान व आशुतोष श्रीवास्तव ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed