फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शिक्षामित्र एसोसिएशन से कई सदस्य बाहर

शिक्षामित्र एसोसिएशन से कई सदस्य बाहर

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Banda
Banda Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में नरैनी ब्लाक की नई समिति गठित की गई। कुछ शिक्षामित्रों की सदस्यता खत्म कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अवधेश पांडेय को नरैनी ब्लाक संयोजक और अखिलेश चतुर्वेदी को प्रभारी बनाया गया। नंदलाल पटेल अध्यक्ष और बृजेश सिंह भदौरिया महामंत्री होंगे। रामराज यादव, अंसार अहमद, अच्छेलाल प्रजापति, अशोक पटेल, कमलेश पटेल, रमाकांत राजपूत, राममहेश पटेल, अभिषेक यादव, अरविंद मिश्रा, रामबहोरी द्विवेदी, अरविंद सोनकर को एक सप्ताह में पूरी कार्यकारिणी गठित करने का जिम्मा सौंपा गया। मूलचंद्र सोनी, राजाभइया पांडेय, कुलदीप सिंह, राजेंद्र शिवहरे और महेंद्र विश्वकर्मा को एसोसिएशन सदस्यता और पद से हटा दिया गया। उन पर दूसरे संगठनों में काम करने का आरोप है। बिसंडा, महुआ और बबेरू ब्लाक के खाली पदों को भरने के लिए 14 सितंबर को निर्णय होगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि दशहरा मिलन में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों का कार्यक्रम होगा। म्युचअल ट्रांसफार की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनकर अवस्थी ने की। मीडिया प्रभारी सुजीत नामदेव सहित कमलेश कुमार पटेल, अशोक सिंह पटेल, अजय कुमार, राममिलन द्विवेदी, ममता यादव, निर्मला त्रिपाठी, सरोज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed