{"_id":"41-157054","slug":"Banda-157054-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव दुर्गा पंडाल आयोजक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव दुर्गा पंडाल आयोजक सम्मानित
Banda
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नवरात्र पर शहर में जगह-जगह पंडाल और प्रतिमाएं सजाने वाले आयोजकों को रंगारंग कार्यक्रम के बीच केंद्रीय नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने सम्मानित किया। इस मौके पर कानपुर से आए कलाकारों ने भगवती जागरण में भजनों से समां बांध दिया। अधिकारी भी सम्मानित किए गए।
सोमवार की रात रामलीला ग्राउंड में केंद्रीय समिति ने भव्य समारोह के बीच नवदुर्गा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्हें शील्ड दी गई। लगभग 180 आयोजकों को यह सम्मान हासिल हुआ। इनके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, ईओ वीके श्रीवास्तव, अपर एसपी स्वामी प्रसाद, क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान शीलनिधि शुक्ल भी सम्मानित किए गए।
इस अवसर पर भगवती जागरण भी हुआ। नटराज म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति की। पंकज रावत की आर्केस्ट्रा पार्टी के गायक खुशबू मिश्रा, कुलदीप सिंह चौहान और अभिषेक मिश्रा ने भजनों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र त्रिपाठी, अमित सेठ भोलू, शशिभूषण द्विवेदी, सत्तीदीन शिवहरे, प्रकाश साहू, सत्यप्रकाश, मनोज जैन, कमलेश गुप्ता, चारु चंद्र खरे, संजय ओमर, नईम नेता, मनीष गुप्ता, घनश्याम सिंह भी शामिल रहे।