{"_id":"41-157053","slug":"Banda-157053-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट में अतर्रा और गाइड में सिमौनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट में अतर्रा और गाइड में सिमौनी चैंपियन
Banda
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज में आयोजित स्काउट गाइड्स जनपदीय प्रतियोगिता मंगलवार को खत्म हो गई। स्काउट में सरस्वती इंटर कालेज (अतर्रा) और गाइड में राजकीय हाईस्कूल (सिमौनी) चैंपियन बने। प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।
तीन दिवसीय रैली में अंतिम दिन अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने स्काउट-गाइडों द्वारा बनाए गए तंबू, कैंप फायर, रंगोली आदि का निरीक्षण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर विनोद सिंह ने बिना बर्तन के भोजन पकाने पर गाइड छात्राओं को शाबासी दी। 591 अंक हासिल कर अव्वल स्थान हासिल करने वाली सरस्वती इंटर कालेज, अतर्रा की टीम स्काउट चैंपियन बनी। गाइड में 543 अंक पाने वाली राजकीय हाईस्कूल, सिमौनी टीम ने चैंपियनशिप जीती। इनके अलावा स्काउट सीनियर में बांदा के जीआईसी, डीएवी व आदर्श बजरंग इंटर कालेज को 510 अंक मिले। जूनियर में आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रथम, हिंदू इंटर कालेज (अतर्रा) द्वितीय रहा। तहसील स्तर पर सीनियर में मेजबान जेपी शर्मा इंटर कालेज 541 अंक लेकर प्रथम रहा। जीआईसी, कालिंजर को दूसरा स्थान मिला। जूनियर में कैप्टन बद्रीप्रसाद इंटर कालेज, मिलाथू ने बाजी मारी। कैलाशपति इंटर कालेज, बेर्रांव द्वितीय रहा।
गाइड नगर सीनियर व जूनियर में भगवती प्रसाद ओमर इंटर कालेज (बांदा) 461 अंक पाकर प्रथम रहा। तहसील सीनियर में 543 अंक लेकर राजकीय हाईस्कूल, सिमौनी प्रथम और जीआईसी, कालिंजर दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर में जीजीआईसी, बबेरू ने 534 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। समापन समारोह में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। संयोजक व प्रधानाचार्य डा.अनिल कुमार सिंह ने आभार जताया। संचालन राजेश तिवारी ने किया। प्रबंधक राजेश गुप्ता, अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, रैली प्रभारी पीके सिंह सहित नीरज मिश्रा, शमीम बानो, साधना त्रिपाठी, तारा शर्मा, सूर्यकांत दुबे, आदित्य तोमर, श्याममनोहर, ब्रजेश शुक्ला, कुलभाष्कर अग्रहरि, विजयपाल सिंह, रामावती वर्मा, शिवगोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।