फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जिले में दो को डेंगू, कानपुर रिफर

जिले में दो को डेंगू, कानपुर रिफर

Tue, 10 Sep 2013 05:36 AM IST
Banda
Banda Updated Tue, 10 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। मच्छरों के सफाए में हर साल खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपए और मलेरिया विभाग की फौज कुछ कमाल नहीं कर पा रही। मच्छर भारी पड़ रहे हैं। ताजे मामले में यहां दो लोगों को डेंगू से ग्रस्त पाया गया है। उन्हें कानपुर मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग अभी भी खामोश है।
विज्ञापन

वैसे तो पूरा कसबा मच्छरों का गढ़ है लेकिन राजीव नगर (नगर पंचायत कार्यालय के पीछे) जानलेवा मच्छरों की कुछ ज्यादा ही भरमार है। यहां के 28 वर्षीय वहीद पुत्र सुलेमान को दो दिन पूर्व तेज बुखार आया। प्राइवेट डाक्टरों से इलाज के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। बांदा में एक नर्सिंग होम में जांच हुई तो वहीद को डेंगू से ग्रस्त पाया गया। उसे कानपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है। इसी तरह दूसरे मामला बदौसा कसबे का है। यहां आदित्यनाथ की 6 वर्षीय पुत्री को डेंगू निकलने पर जिला अस्पताल से कानपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधीक्षक डा.कपिल देव का इस बारे में कहना है कि उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में खून की जांच के लिए स्लाइड बनाने का दायित्व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामकिशोर वर्मा को सौंपा है। उधर, रामकिशोर वर्मा फिलहाल पल्स पोलियो बैठक में गए हैं। डेंगू फैलने की जानकारी से पूरे नगर में दहशत है। बड़ी संख्या में मलेरिया रोगी मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed