{"_id":"41-149906","slug":"Banda-149906-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधे में नहाते समय डूबकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधे में नहाते समय डूबकर छात्र की मौत
Banda
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
नरैनी/बांदा। खेत के बंधे पर नहाते समय 11 वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गई। उधर, नाले में नहाने गया बालक पत्थरों से टकराकर लहूलुहान हो गया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के छनिहापुरवा (शाहपाटन) में कामता केवट का पुत्र उदय सोमवार को स्कूल से लौटते समय बंधे में नहाने लगा। तभी डूबकर उसकी मौत हो गई। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। दोपहर में वह बंधे में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, गिरवां क्षेत्र के स्योढ़ा गांव निवासी पूरन का 12 वर्षीय पुत्र सूरज सोमवार को दोपहर गांव के मुहार नाले में नहाने गया था। पानी में छलांग लगाते समय वह पत्थर से टकाकर जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।