{"_id":"41-149898","slug":"Banda-149898-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास घूम घूमकर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के पास घूम घूमकर फायरिंग
Banda
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बांदा। हाई अलर्ट में पुलिस चौकसी की पोल खोलते हुए गुंडे ने पुलिस चौकी की नाक तले घूम-घूमकर तमंचे से फायर किए। आसपास भगदड़ मच गई। राहगीर और नजदीकी लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस कर्मी चौकी से बाहर नहीं निकले। बाद में पुलिस ने आरोपी के परिजनों को घर से उठा लिया।
रविवार की रात करीब 9 बजे मर्दन नाका पुलिस चौकी के सामने एक युवक ने तमंचे से कई फायर किए। पुलिस चौकी से बाहर नहीं निकली। यह युवक चंद कदम आगे बढ़ा और चाय की दुकानों के पास फिर फायरिंग की। आसपास के लोग सहम गए और घरों में दुबक गए। बाद में पुलिस आई और आरोपी की तलाश की रस्म अदायगी की। वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने उसके आवास से भाई को उठा लिया। आरोपी हत्याभियुक्त और कई मामलों में वांछित बताया गया है। कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।