फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शिक्षक दिवस पर गुरु की महिमा का बखान

शिक्षक दिवस पर गुरु की महिमा का बखान

Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
Banda
Banda Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शिक्षक दिवस जगह-जगह आयोजनों के साथ मनाया गया। कार्यरत और सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें आधा दर्जन से ज्यादा राष्ट्रपति/राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त टीचर थे।
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आधा सैकड़ा से ज्यादा शिक्षक सम्मानित किया गया। उन्हें शाल ओढ़ाकर प्रमाण पत्र दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद और मेजबान कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। राष्ट्रपति/राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हरिओम तत्सत, शमीम बानो, भोली प्रसाद, गोरेलाल द्विवेदी और राजकुमार मिश्रा तथा बेसिक शिक्षा के रमाकांत सिंह, जयकरन सिंह, रामानुज त्रिपाठी, शिव कुमार गुप्ता, शकुंतला द्विवेदी शामिल रहे। सम्मान पत्र में डीआईओएएस और डीएम के नाम छापे गए लेकिन उनके हस्ताक्षर नहीं थे। कई शिक्षकों ने इस पर ऐतराज किया। आर्य कन्या की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कालेज में छात्राओं ने कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य और वर्तमान प्रबंधक शमीम बानो को सम्मानित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संत तुलसी पब्लिक स्कूल में डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन (हिंदू दिवस पर) आशा श्रीवास्तव, कुसुम चौरसिया ने डा.राधाकृष्ण के चित्र पर फूल चढ़ाए और प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने दीप जलाए। शिक्षक पूनम गुबरैले ने गुरु वंदना की। बाबूलाल गुप्त, वीके मेनन, रमेश सचदेवा, चारूचंद्र, अविनाश गुप्ता, संतोष मसुरहा ने संबोधित किया। प्रबंधक संत कुमार ने सभी का आभार जताया। प्रकाशचंद्र, संजीव अरजरिया, सूरज गुप्ता, जगदीश चंसौरिया इत्यादि उपस्थित रहे। भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय ने डा.राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रबंध समिति की ओर से शिक्षिकाओं को पुरस्कार दिए गए। सेवानिवृत्त शिक्षिका राधा नारायण और शहनाज जहां को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण हायर सेकेंडरी स्कूल में डा.ललित ने राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक जेपी यादव ने उन्हें शाल ओढ़ाई और रामचरित मानस भेंटकर सम्मानित किया। शिक्षकों और स्टाफ को उपहार दिए गए। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सहित श्रीपाल अनजाना, मनोज, योगेंद्र, राघवेंद्र, रामप्रकाश, नीलू, पूनम, संगीता आदि उपस्थित रहे। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकाडमी एवं भागवत प्रसाद इंटर कालेज (श्रीनाथ विहार) में डा.सर्वपल्ली और सरस्वती तथा स्व.भागवत प्रसाद और महात्मा बुद्ध के चित्रों का पूजन हुआ। सरस्वती वंदना के बाद रामलखन कुशवाहा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। बच्चों को टाफी बांटी गई। इलाहाबाद क्षेत्रीय विकास बैंक प्रबंधक शंकर प्रसाद सहित डा.बीडी प्रजापति, प्रधानाचार्य गंगासागर कुशवाहा, प्रधानाचार्य अर्पणा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इलाहाबाद बैंक ने शिक्षक दिवस पर 149वां स्थापना दिवस भी मनाया। मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार झा ने आरसेटी में डा.राधाकृष्णन के जीवन पर चर्चा की। करुणेश कुलश्रेष्ठ ने अध्यापकों को ईश्वर समतुल्य बताया। वरिष्ठ प्रबंधक हरीप्रसाद वर्मा ने गुरु गोविंद की परिभाषा बताई। आरसेटी निदेशक केपी दिनकर ने भी संबोधित किया। प्रबंधक हरिश्चंद्र, अमित श्रीवास्तव, अमितेंद्र यादव, अरुण कुमार इत्यादि शामिल रहे। जेेएन कालेज प्रवक्ता डा. एसके त्रिपाठी और रमाशंकर विश्वकर्मा को मुख्य प्रबंधक ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन परामर्शदाता मुमताज खां ने किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय दुरेड़ी में शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मोमबत्ती जलाकर देश के प्रति वफादार तथा निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक दिवस, एनएसएस कार्यशाला का समापन समारोह तथा स्काउट एवं गाइड प्रथम व द्वितीय चरण का दूसरा दिन मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण, नाटक, खेल, नृत्य, गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्ण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक रेनू वर्मा, शाहिन नसीम, नरेंद्र कुमार, उप प्राचार्य केपी अग्रवाल, डॉ.विनोद कुमार, भागीरथी, आरके मिश्र, एसचंद्रा, नीतू श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिंह, मीनाक्षी गौड़, एलएस बघेल, एनके शुक्ल, प्रदीप कुमार सिंह ने सहयोग किया। संचालन छात्रा गुंजन चौरसिया, कंचन साहू, अरविंद कुमार तथा आदित्य ने किया।

बबेरू के आदर्श किसान इंटर कालेज भभुवा, सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय, जेपी शर्मा इंटर कालेज, महर्षि कन्या इंटर कालेज, महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, सनराइज इंटर कालेज और सिंगरौर आवासीय विद्यालय समेत अन्य स्कूल-कालेजों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुए और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed